चोरों के हौसले बुलंद, फिर तोड़े शटर के ताले

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 12:50 PM (IST)

कपूरथला: चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिस कारण आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। बीती रात रेल कोच फैक्टरी के गेट नंबर-3 पर स्थित मनचंदा किराना स्टोर में चोरों ने चोरी करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। थाना भुलाना पुलिस को जानकारी देते हुए मनचंदा किराना स्टोर के मालिक विनोद कुमार मनचंदा पुत्र राम प्रकाश मनचंदा निवासी अर्बन स्टेट कपूरथला ने बताया कि बीती रात करीब अढ़ाई बजे अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़ने का असफल प्रयास किया। जिसका उसे बाद में पता चला। जब उसने दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए तो पता चला कि चोरों ने कैमरे भी तोड़ने की कोशिश की है। उसने बताया कि यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।

विनोद कुमार मनचंदा ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व आर.सी.एफ. के सारे गेटों पर रात समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News