विधानसभा चुनावों में भाजपा के गले की हड्डी बन सकती है यह समस्या, जानें

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 03:29 PM (IST)

जालंधर : फरवरी 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। अन्य मुद्दों साथ-साथ बेरोजगारी भी राज्य में बड़े मुद्दे के रूप में सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि विधानसभा चुनाव दौरान बेरोजगारी क्या भाजपा के गले की हड्डी बन सकती है? वास्तव में राज्य में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। किसान आंदोलन के बाद अध्यापकों का आंदोलन राज्य में फैलता जा रहा है।

कांग्रेस के राज वाले इस राज्य में भाजपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि इसमें वह कुछ स्थानीय पार्टियों का सहयोग लेगी। यहां भी अध्यापकों की भर्ती का मुद्दा उठा हुआ है। बेरोजगार अध्यापक जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी का बढ़ना चिंता का कारण है। पंजाब में बेरोजगारी दर 6.6 हो गई है। इनके इलावा जिन राज्यों में बेरोजगारी दर अधिक है, उन में हरियाणा में 29.3 प्रतिशत, जम्मू -कश्मीर में 21.4, राजस्थान में 20.4, बिहार में 14.8, हिमाचल प्रदेश में 13.6, त्रिपुरा में 13.4, झारखंड में 11.2 और केरल में 7.1 प्रतिशत दर है।  

पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को लेकर भी भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने भी बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अध्यापक भर्ती को लेकर प्रदर्शन हुए हैं, इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। वरुण गांधी ने प्रदर्शन कर रहे नौजवानों पर पुलिस के लाठीचार्ज के वीडियो को टवीट करते हुए सवाल उठाए, ‘‘अगर आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता?’’ वरुण गांधी ने टवीट में लिखा, ‘‘यह बच्चा भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News