लुधियाना ब्लास्ट: पुलिस के हाथ लगा सुराग, इस तरह कोर्ट कांप्लेक्स पहुंचा था आरोपी गगनदीप

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 09:36 AM (IST)

लुधियाना (राज): बम धमाके मामले की जांच दौरान पुलिस के हाथ एक और सुराग लगा है, जिससे पता चला है कि खन्ना सिविल अस्पताल की पार्किंग में एक्टिवा खड़ी करने के बाद गगनदीप बस के जरिए लुधियाना पहुंचा था। लुधियाना पहुंचने के बाद वह पैदल ही कोर्ट कांप्लेक्स के अंदर गया था। उस समय उसके पास एक थैला भी था, उसके थैले में विस्फोटक सामग्री थी। दरअसल बम धमाके के बाद पुलिस इसी में उलझी हुई थी कि आखिर गगनदीप सिंह खन्ना से लुधियाना कैसे पहुंचा था।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को एक और झटका, अब यह नेता पकड़ सकते हैं भाजपा का साथ

उसके साथ कोई और भी था या नहीं पर अब पुलिस को इस तरह का कोई पुख्ता सबूत मिला है, जिसके साथ यह स्पष्ट हो गया कि खन्ना से लुधियाना गगन बस पर पहुंचा था। घटना वाले दिन वह सुबह घर से एक्टिवा पर निकला था तो उसके साथ उसकी पत्नी भी थी और उसके पास एक थैला था। उसने पत्नी को कहीं छोड़ दिया था। इसके बाद खुद सिविल अस्पताल पहुंच गया था, जहां उसने सिविल अस्पताल की पार्किंग में अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी। इसके बाद उसने कुछ दूरी से लुधियाना की बस पकड़ी इस समय उसके हाथ में थैला था, जिसमें विस्फोटक सामग्री थी।

यह भी पढ़ें :  15 साल के लड़के के साथ पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा, सदमे में परिवार

यहां बता दें कि 23 दिसंबर को कोर्ट कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में बम धमाका हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 4 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए थे। पहले मृतक की पहचान नहीं हुई थी पर बाद में मृतक का पता चला था कि वह खन्ना का रहने वाला गगनदीप सिंह था, जो कि पंजाब पुलिस में कांस्टेबल था और साल 2019 में नशे समेत पकड़ा गया था। उसे नौकरी से डिसमिस कर दिया गया था। इसके बाद थाना डिविजन नंबर -5 में आरोपी गगनदीप सिंह और अज्ञात लोगों पर अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। इस मामलो में एन.आई.ए. ने केस दर्ज कर जांच अपने हाथों में ले ली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News