भगवंत मान का CM चन्नी को चैलेंज, पंजाब के बारे कही यह बात

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 06:23 PM (IST)

अमृतसर (ममता): आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा ऐलान करने के बाद वह आज श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते मान ने मुख्यमंत्री चणनजीत सिंह चन्नी को धुरी से उनके मुकाबले चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि शायद चन्नी साहब को पता नहीं है कि चमकौर साहिब की सीट रिजर्व है, ऐसी हालत में अगर वह धुरी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं तो जरूर आएं। भगवंत मान श्री सच्चखंड साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पंजाब की भलाई और तरक्की के लिए अरदास करने पहुंचे हैं। भगवंत मान से जब पंजाब विजन बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पंजाब विजन लिखित रूप के साथ देंगे और पंजाब को पंजाब ही बनाएंगे, न कि इसको लंदन या कैलिफोर्निया बनाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आप की सरकार आने के बाद पंजाबी बोलते इलाकों को पंजाब में ही रखा जाएगा। पंजाब का पानी पंजाब में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अब न पीने वाला पानी है और न ही धरती के नीचे वाला पानी ही पूरा है। इतना ही नहीं, अगर पानी की कमी इस तरह चलती रही तो आने वाले कुछ सालों में मालवा क्षेत्र के रेगिस्तान में बदलने का भी अंदेशा है। उन्होंने पानी के मुद्दे पर बात करते पंजाब की बेरोजगारी गरीबी और आर्थिक व्यवस्था पर तंज कसते कहा कि इनका सामना करते रो-रो कर अब तो लोगों की आंखों में से भी पानी खत्म हो गया है।

‘आप’ को भाजपा की बी टीम बोले जाने के मुद्दे पर बात करते भगवंत मान ने कहा कि कभी भाजपा उनको कांग्रेस की बी टीम कह देती है तो कभी कांग्रेस उनको किसी और पार्टी की बी टीम। इसी दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसी भी राजनीतिक पार्टी की बी टीम नहीं बल्कि पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की ए टीम है। पंजाब सरकार पर 3 लाख करोड़ का कर्ज होने के मुद्दे पर बात करते भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस ने कर्ज पंजाब में स्कूल, अस्पताल या अन्य कोई विकास कार्य करवाने के लिए नहीं चढ़ाया, बल्कि इसके मंत्रियों ने अपने महल होटल और शापिंग माल्ज बनाने पर पैसा खर्च किया और पंजाब को ऋणी किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News