इस MP के रिश्तेदार भयानक कार हादसे का हुए शिकार, एक की मौत
punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 05:08 PM (IST)

समराला (गर्ग): लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के 2 करीबी रिश्तेदार एक भयानक हादसे का शिकार हो गए। उक्त दोनों लोग आज पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी समारोह में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ से लौट रहे थे, तभी उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। समराला के पास सरहिंद नहर के पास हुए इस हादसे में लुधियाना के रहने वाले सुरिंदर सिंह ढिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुरिंदर सिंह ढिल्लों को सांसद रवनीत बिट्टू का करीबी बताया जाता है, जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति जग्गी बराड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरिंदर सिंह ढिल्लों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जग्गी बराड़ को लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति आज चंडीगढ़ में पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की वार्षिक वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के बाद लुधियाना लौट रहे थे, तभी निलों ब्रिज के पास यह हादसा हो गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here