विधानसभा चुनाव : इस बार भी सरकार बनाने में महिलाओं का रहेगा अहम रोल, जानें कैसे

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 08:27 PM (IST)

लुधियाना ( गौतम ) : विधानसभा के 2012 , 2017 व लोकसभा 2019  के चुनावों में अधिक वोटिग करने वाली पंजाब की महिलाएं इस बार भी सरकार बनाने में अहम रोल अदा कर सकती है। इस बार विधानसभा 2022 के चुनावों में 1 करोड़ 86 हजार महिलाएं वोट करेंगी। पंजाब में कुल वोटर 2 करोड़ 12 लाख 75 हजार के करीब हैं। पिछले आंकड़ों को देखते हुए महिलाओं की भूमिका को देखते हुए ही राजनीतिक दलों की तरफ से उन्हें लुभाने के लिए तरह-तरह के ऐलान भी किए जा रहे है। 

आकंड़ों के अनुसार विधानसभा 2017 के चुनावों में कुल 2 करोड़ 30 हजार के वोटर थे, जिनमें  करीब 1 करोड़ 6 लाख 21 हजार के करीब पुरुष की वोट थी, जिसमें करीब 80 लाख 60 हजार ने वोट दिए और 94 लाख 7 हजार के करीब महिला वोटर थीं, जिसमें से करीब 73 लाख 28 हजार 107 महिलाओं ने वोट दिए। कुल करीब 77 प्रतिशत वोटिंग थी। महिलाओं ने करीब 78  प्रतिशत व पुरुषों ने करीब 76 प्रतिशत वोटिंग की थी। जबकि विधानसभा 2012 के चुनावों में भी महिलाओं ने करीब 79 प्रतिशत व पुरुषों ने 77.50 प्रतिशत वोटिंग की थी और लोकसभा 2019 के चुनावों में भी प्रमुख भूमिका निभाते हुए महिलाओं ने करीब 79 प्रतिशत व पुरुषों ने करीब 78 प्रतिशत वोटिंग की थी। जब कि इस बार वोटरों की गिनती में भी इजाफा हुआ है और राजनीतिक दलों द्वारा महिलाओं के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं देने की घोषणा की जा रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी महिलाएं अधिक वोटिंग कर सकती है।  

2017 के चुनावों में अलग-अलग राजनीतिक दलों व आजाद के रूप में 81 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी थीं। उसमें से केवल 6 महिलाएं ही सफल हुई थीं। 54 महिलाओं की जमानत जब्त हुई थी  जबकि 1063 पुरुष चुनाव मैदान में थे और 111 सफल हुए और 769 की जमानत जब्त हुई थी। 

वहीं आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए, कांग्रेस ने 2 हजार रुपए और साल में 8 गैस के सिलैंडर फ्री देने,  शिअद ने महिलाओं को घर के खर्च के लिए 2 हजार रुपए देने की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने कालेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटरी देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए व्याज रहित लोन देने तो शिअद ने महिलाओं को नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की, आप  ने वृद्ध महिलाओं के लिए बुढापा पैंशन देने, कांग्रेस की तरफ से पांचवी पास करने वाली छात्राओं को 5 हजार, 10वीं पास करने वाली छात्राओं को 15 हजार रुपए व बारहवीं क्लास पास करने पर छात्राओं को 20 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News