नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में शराब सहित 3 आरोपी काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 03:54 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): नशे के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत तलवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शाह नहर पुल गांव चंगड़वां के आसपास तीन विभिन्न नाकों के दौरान 3 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत 3 अलग-अलग विभिन्न मुकदमे दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा इलाके में सख्त नाकाबंदी की गई थी, जिसके दौरान इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि पहली गिरफ्तारी ए.एस.आई. जग्गा राम के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने शाह नहर पुल गांव चंगड़वां पर नाके के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। व्यक्ति की पहचान ओंकार सिंह पुत्र जुल्फी राम निवासी बरिंगली के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर 24 बोतल देसी शराब (मार्क संतरा) बरामद हुई।

दूसरी गिरफ्तारी एच.सी. सतवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित चेकिंग के दौरान प्लास्टिक की बोरी लेकर जा रहे एक व्यक्ति को काबू किया। व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी कक्कड़ मोहल्ला देपुर के रूप में हुई। बोरी की तलाशी के दौरान 21 बोतल हिमाचल की शराब (मार्क संतरा) बरामद की गई। तथा तीसरी गिरफ्तारी ए.एस.आई. तिलक राज ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ शाह नहर पुल पर नाकाबंदी के दौरान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र सोमराज निवासी देपुर को काबू किया। आरोपी के पास से 24 बोतल हिमाचल की शराब (मार्क संतरा) बरामद हुई। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के खिलाफ तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News