पंजाब में पहली बार होने जा रहा Tourism Summit, CM मान ने किया आमंत्रित
punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 04:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सी.एम. मान ने टूरिज्म समिट के लिए सभी को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट द्वारा लोगों को पंजाब का वह पक्ष दिखाया जाएगा जो आज तक नहीं देखा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में पहली बार टूरिज्म समिट हो रहा है। टूरिज्म समिट 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक हो रहा है जिसमें वह सभी को आमंत्रित करते हैं। पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य को पूरे देश के नक्शे पर उभारा जाएगा। पंजाब की मिट्टी बदलाव की कहानी समेट कर बैठी है। दुनिया के कई हिस्सों से लोग टूरिज्म में हिस्सा लेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि दुनिया के कोने-कोने से आने वाले लोग पंजाब की बहादुरी व इंकलाब से भरी मिट्ठी की खुशबू नजदीक से महसूस कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी ओर से तहे दिल से आमंत्रित किया जा रहा है। वह आंखें बिछाकर इंतजार करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here