पटियाला-राजपुरा रोड पर ट्रैफिक ठप, बसों समेत रोके सभी वाहन... लोग परेशान

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:37 AM (IST)

पटियाला (परमीत): जेलों में बंद सिखों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है, जिसका असर राज्य भर में देखने को मिला रहा है। वहीं सुबह बंद को ठंडा रिस्पॉन्स मिलने के बाद पंजाब बंद समर्थकों ने राजपुरा-पटियाला रोड पर ट्रैफिक रोक दिया है।

इस दौरान सरकारी बसों समेत सभी तरह का ट्रैफिक रोक दिया गया है। बंद समर्थकों और आम लोगों के बीच बहस की तस्वीरें/वीडियो वायरल हो रहे हैं। बंद समर्थकों का कहना है कि सरकार जानबूझकर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने 2 दिन पहले सरकार से कहा था कि रोडवेज बसें बंद रखी जाएं, लेकिन सरकार ने बसें चलाना शुरू कर दिया, जिससे लोग अब परेशान हो रहे हैं। बंद समर्थकों ने सभी तरह का ट्रैफिक रोक दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini