​​​​​​​पंजाब भर में शुरू होगी ट्रैफिक मार्शल स्कीम, जारी हुई Guidelines

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 02:49 PM (IST)

जालंधर: ट्रैफिक व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को पारदर्शी करने के लिए पंजाब के हर जिले में ट्रैफिक मार्शल स्कीम शुरू की जा रही है। ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक की लैटर के बाद पंजाब के सभी जिलों के पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पीज को आदेश दिए गए हैं वह अपने अपने जिले में मार्शल भर्ती करें। हालांकि कुछ गिने चुने जिलों में अभी भी ट्रैफिक मार्शल ड्यूटी दे रहे हैं लेकिन वह न के बराबर हैं।

PunjabKesari

इस लैटर में ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक ने गाईड लाइन्स भी जारी की हैं। जालंधर की बात करें तो जल्द ही जालंधर ट्रैफिक पुलिस 10 ट्रैफिक मार्शल भर्ती करेगी। हालांकि जालंधर में पहले से भी 10 मार्शल थे लेकिन वह ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। जारी हुई गाईड लाईन्स के मुताबिक पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पी. खुद चुन कर लाए गए ट्रैफिक मार्शल की नियुक्ति करेंगे।ट्रैफिक मार्शल वहीं बन सकते हैं जो पूर्व फौजी, पूर्व पुलिस मुलाजिम, पूर्व बैंक कर्मी, पूर्व टीचर, बैंक कर्मी या फिर प्रोफैशनल हों। ट्रैफिक मार्शल बनने के लिए आवेदन पत्र को भर कर सी.पी. ऑफिस या फिर एस.एस.पी. ऑफिस जमा करवाना होगा। इसके अलावा कहा गया है कि ट्रैफिक मार्शल सर्विस चैकिंग और रोड सेफ्टी एवेयरनैस के दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। यह भी हिदायतें दी गई है कि चुने गए ट्रैफिक मार्शल से पुलिस सही ढंग से पेश आएगी। इस बारे ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गगनेश शर्मा ने कहा कि इस स्कीम को लागू करने के लिए अभी अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। जल्द ही ट्रैफिक मार्शल शहर में तैनात कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर में 10 ट्रैफिक मार्शल रखेंगे जाएंगे। शर्मा ने कहा कि मार्शल तैनात होने पर आम लोगों और ट्रैफिक पुलिस में पारदर्शिता आएगी।

 

वैरीफिकेशन होने के बाद चुने जाएंगे मार्शल
ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक ने जारी की लैटर में कहा कि जितने भी मार्शल चुने जाएंगे उन सभी की वैरीफिकेशन पुलिस विभाग की ब्रांच करेंगी। चाहे वह सी.आई.डी. विभाग ही क्यों न हो। यह भी चैक किया जाएगा कि उस मार्शल के खिलाफ किसी प्रकार का कोई अपराधिक केस दर्ज न हो। अगर मार्शल की सिलैक्शन के बाद उसके खिलाफ कोई अपराधिक केस दर्ज होता है तो उसकी मान्यता उसी वक्त रद्द की जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक मार्शल का इंटरव्यू भी खुद सी.पी. या एस.एस.पी. करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News