करंट लगने से दर्दनाक हादसे, 2 वर्ष के बच्चे सहित 3 की मौत
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 01:22 PM (IST)

अमृतसर : गांव रसूलपुर कलां के रहने वाले जोबनजीत सिंह के 2 साल के बेटे कोहिनूरदीप सिंह की पंखे से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक के दादा रणजीत सिंह जोगा ने बताया कि मंगलवार शाम को उसकी दादी अपने 2 वर्षीय पोते कोहिनूरदीप सिंह को बिस्तर पर लिटाकर घर का काम करने लगी। इसी दौरान अचानक बच्चे ने पंखे को छू लिया और पंखे में करंट आने से उसकी मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
वहीं, जिले के अधीन आते गांव कमालपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हुई है। इस घटना से मृतक के घर में मातम की स्थिति पैदा हो गई। 26 वर्षीय आकाशदीप सिंह निवासी कमालपुर बीते दिन खेतों में काम कर रहा था। खेतों के नजदीक बिजली की तारें काफी नीचे थीं। इनकी चपेट में आने के कारण आकाशदीप सिंह को करंट लगने से जोरदार झटका लगा। इसके बाद आकाशदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पिता, पत्नी व 5 माह का बच्चा छोड़ गया है।
इसी प्रकार कस्बा चोगावां के नौजवान जगबीर सिंह पुत्र अमरीक सिंह (35 वर्ष) की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। इस संबंध में मृतक के भाई रविंदर सिंह ने बताया कि जगबीर सिंह अकेले गांव सरंगड़ा में अपनी जमीन पर गया था, जब वह मोटर चलाने लगा तो करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here