दर्दनाक हादसा: दीनानगर से जालंधर अस्पताल जा रही महिला को खींच ले गई मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 05:28 PM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दौरागला कस्बे से महिला को डायलिसिस के लिए जालंधर अस्पताल लेकर जाते समय एक सड़क हादसा हुआ।

इस दौरान महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक की टांग टूट गई। वहीं कार चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन उसे मामूली चोटें आई हैं। मृतक महिला की पहचान दलजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह घर से डायलिसिस कराने के लिए दौरागला से जालंधर किडनी अस्पताल के लिए निकली महिला दलजीत कौर चौलांग टोल प्लाजा पर गाड़ी का कंट्रोल संतुलन बिगड़ गया और सीधा डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर गाड़ी परखच्चे उड़ गए। इस दौरान गाड़ी का एयर बैग भी खुल गया लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

गाड़ी में मौजूद एक और युवक, जिसे घर से ड्यूटी के लिए जालंधर जाना था, वह भी महिला के साथ गाड़ी में बैठ गया ताकि वह समय पर जालंधर पहुंच सके। लेकिन उसे भी गंभीर चोटें आई हैं, उसकी एक टांग टूट गई, जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक बलजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह करीब 3 बजे दौरागला से जालंधर के लिए निकला था और चौलांग टोल प्लाजा के ठीक पीछे गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उक्त दर्दनाक हादसा घटना

ड्राइवर और दूसरे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला का बेटा विदेश में है और वह घर पर ही अपने पोते और पोती के साथ रहती थी और लगातार अलग-अलग सामाजिक काम और दूसरों की सेवा करती थी। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News