Punjab : लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही अधिकारियों व कर्मचारियों को नई हिदायतें जारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 07:57 PM (IST)

जालंधर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा करने के साथ ही आदर्श चुनाव संहिता लागू हो चुकी है। वहीं जालंधर में जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारियों व कर्मचारियों को नई हिदायतें जारी कर दी गई हैं। सभी विभागीय प्रमुखों और डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की तरफ से समूह अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायतें जारी की गई हैं कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी डिप्टी कमिश्नर की परवानगी के बिना छुट्टी पर नहीं जाएगा और न ही अपना डयूटी स्टेशन छोड़ेगा। 

यह भी पढ़ें-  एक्साइज विभाग में  फेरबदल, 2 AETC सहित 19 अधिकारियों के तबादले

जिक्रयोग्य है कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान कर दिया है। सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे, जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें-पंजाब में IAS व PCS अधिकारियों के तबादले, Read List
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News