आंदोलन से वापिस लौटते समय किसान की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 05:09 PM (IST)

तरसिक्का (तरसेम साधपुर) : देश में कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में पिछले कई महीनों से आंदोलन चल रहा है,जिसमें बहुत से किसान शामिल हो रहे हैं। आंदोलन से वापस घर आते समय एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। किसान की पहचान कुलवंत सिंह (56) ब्लॉक तरसिक्का के गांव महसमदपुर के  बतौर पर हुई है। 
 
इसकी जानकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता कंवर दलीप सिंह सैदोलेहल ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली मोर्चे से वापिस आते समय हरियाणा के घरौंडा टोल प्लाजा के पास किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान कुलवंत सिंह की लाश को उसके गांव लाया जा रहा है, जहां पूरे सम्मान के साथ शहीद किसान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News