पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद 100 फीट दूर जा गिरी कार, एक की मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 10:24 AM (IST)

गुरदासपुर/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): रविवार को गुरदासपुर-हरदोछनियां रोड पर जलवा हवेली के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हरदोछनियां बाईपास पर जलवा हवेली के पास दो कारें आपस में जोरदार टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद एक मारुति एस-प्रेसो कार सड़क से करीब 100 फीट दूर जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक्सीडेंट किन हालात में हुआ। मृतक युवक की पहचान बाऊ निवासी नवी कठियाली (बहलौरपुर) के रूप में हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News