ट्रेनों की लेत-लतीफी से यात्री बेहाल, 6 घंटे देरी से पहुंच रही ट्रेनें
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 08:12 AM (IST)
रूपनगर(विजय): गुजरात के गांधीनगर कैपिटल और दौलतपुर चौक के बीच राजस्थान, हरियाणा, ट्राई सिटी चंडीगढ़, जिला रूपनगर के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए आगे दौलतपुर चौक जाने वाली ट्रेन नंबर 19411-19412 रेलगाड़ी के दोनों दिशाओं में विलंब से होने के कारण इस ट्रेन में यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
बीते शुक्रवार को 19411 ट्रेन अपने स्रोत स्टेशन गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे के बजाय करीब 3 घंटे देरी से दौलतपुर चौक के लिए रवाना हुई, बीच रास्ते में ये रेलगाड़ी अपने समय से और ज्यादा पीछे हो गईं और बीते कल शनिवार को ये रेलगाड़ी नंगल डैम स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से करीब सवा छह घंटे विलंब से पहुंची। वहीं रेंक के देरी से पहुंचने के कारण 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस को भी रि-शेड्यूल करना पड़ा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

