Transfer : 8 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के SSP बदले
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 08:11 PM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 8 IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की गई है। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों की पुलिस कमान पर पड़ा है।
फेरबदल में बठिंडा, मानसा, पटियाला और मोहाली जैसे प्रमुख जिलों के SSP बदले गए हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय और PAP में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अहम बदलाव बठिंडा में हुआ है। AIG पर्सनल-1, CPO पंजाब के पद पर तैनात सुहैल कासिम मीर को बठिंडा का नया SSP बनाया गया है। वह ज्योति यादव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं ज्योति यादव को 82वीं बटालियन PAP, चंडीगढ़ का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
मानसा में भी पुलिस कमान बदली गई है। यहां SSP भागीरथ सिंह मीना को पुलिस मुख्यालय में AIG पर्सनल-1 की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वैभव चौधरी को नया SSP मानसा बनाया गया है।
इसके साथ ही पटियाला और मोहाली के SSP का भी आपस में तबादला किया गया है। वरुण शर्मा को मोहाली का SSP बनाया गया है, जबकि हरमंदीप सिंह हंस अब पटियाला के SSP होंगे।

