Punjab: पत्नी से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 02:09 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): एक विवाहित व्यक्ति द्वारा खौफनाक कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जहरीली चीज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंधी सदर थाना गुरदासपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पत्नी अभी फरार हैं।

इस बारे में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हीरा सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी अलूना ने बयान दिया कि वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान उसके छोटे भाई अमृतपाल सिंह (37) की पत्नी मनप्रीत कौर (पुत्री रणजीत सिंह) निवासी मोहल्ला पीर बुड्ढा शाह उसके साथ लड़ रही थी, जो पहले भी अक्सर उसके साथ लड़ती रहती थी। इसी बीच उसके भाई ने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर की रोजाना की लड़ाई से परेशान होकर कोई जहरीली चीज खा ली। उसे तुरन एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अमृतपाल  सिंह के भाई हीरा सिंह के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News