Jalandhar के पठानकोट चौक पर हादसा, बेकाबू ट्रक दीवार से टकराया, उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 03:40 PM (IST)

जालंधर (सोनू): शहर के पठानकोट चौक के पास दादा अस्पताल के बाहर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में एक ट्रक बेकाबू होकर दीवार से टकरा गया, जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बच गया।

ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे ट्रक नकोदर से हाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक के सामने आ गई। ट्रक चालक ने उसे बचाने के लिए तुरंत दिशा बदली, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक सड़क किनारे दीवार से टकरा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस 
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का कैबिन और चेसी बुरी तरह टूट गए, वहीं दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रक मालिक बहादुर सिंह और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News