मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला: खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में 2 दोषियों को सजा

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 12:46 AM (IST)

मोहाली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने पांच साल पुराने एक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह मामला मोगा स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में खालिस्तानी झंडा फहराने से जुड़ा हुआ है।

अदालत ने दोनों आरोपियों को 5 साल 6 महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 16-16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी कार्यों से जुड़े मामलों में एक अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

मामले में आरोप है कि यह घटना खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े नेटवर्क से प्रभावित थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह घटना देश में माहौल बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण कानूनी जीत बताया है, जबकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी भी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News