Punjab : नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौ''त, परिवारों में मातम

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 10:15 AM (IST)

भीखी (तायल): शहर से होकर गुजरने वाली भीखी नहर में 2 छात्रों के डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव कई घंटों बाद फरवाही गांव के दोहरे पुलों से बरामद किए गए। हमीरगढ़ ढैपई गांव के निवासी अजैब सिंह के पुत्र गुरविंदर सिंह (15) और भीखी निवासी रामफल सिंह के पुत्र सुखप्रीत सिंह (16) घर से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर भीखी नहर पर समाओं गांव के पुल के पास नहाने गए थे।

 नहर में नहाते समय वे किसी कारणवश बह गए, जिसकी जानकारी लोगों को मिली और कई घंटों बाद उनके शव फरवाही गांव के दोहरे पुलों से बरामद किए गए। गौरतलब है कि दोनों युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वहीं भीखी पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News