हाईकोर्ट का बड़ा Action, 2 जजों को किया सस्पेंड; एक का तबादला
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 05:15 PM (IST)
मानसा : पंजाब के मानसा में हाईकोर्ट के आदेशों पर न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के तहत दो जजों को सस्पेंड किया गया है, जबकि एक जिला सेशन जज का तबादला लेबर कोर्ट में कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सस्पेंड किए गए अधिकारियों में सरदूलगढ़ में तैनात एडिशनल सिविल जज पंकज वर्मा और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज मनदीप कौर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, शिकायतों की प्रकृति और कार्रवाई के विस्तृत कारणों को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

