सिद्धू की अध्यक्षता में कांग्रेस के ढांचे का पुनर्गठन करने पर हुआ मंथन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 11:34 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस भवन में नेताओं व कार्यकत्र्ताओं के साथ महामंथन किया। कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा, सुखविंद्र सिंह डैनी, संगत सिंह गिलजियां और पवन गोयल के साथ नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के 35 विभागों व सैल्स सहित फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ बैठक की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस भवन के स्टाफ से भी मुलाकात की गई।

बैठक के दौरान अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों ने राज्यभर में पंजाब कांग्रेस के ढांचे का पुनर्गठन करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत  सिंह नागरा के मुताबिक यह बैठक कई चरणों में की गई है। इस दौरान पंजाब यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस जैसे संगठनों के साथ बैठक के अलावा कार्यकारी अध्यक्षों के साथ  भी बैठक की गई है।

इस दौरान नेताओं के साथ उनके दायरे के अधीन आने वाले कार्य क्षेत्र पर भी  चर्चा की गई।  नागरा के मुताबिक नेताओं से 15 दिनों के भीतर उनके दायरे में आने वाले कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी गई है। पंजाब कांग्रेस कमेटी की कोशिश है कि पंजाबभर में जल्द से जल्द संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाए, ताकि 2022 के चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कसी जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News