GF से दुखी होकर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 12:52 PM (IST)

अमृतसर(गुरिन्दर सागर): अकसर ही पंजाब में प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी करवाने के लिए उकसाते दिखाई देते थे लेकिन अमृतसर में एक अलग ही मामला सामने आया है। इसमें एक लड़की अपने प्रेमी को शादी करवाने के लिए तंग-परेशान कर रही थी। इस सबसे दुखी होकर लड़के आत्महत्या कर ली। इसके बाद लड़के के पारिवारिक सदस्यों ने अमृतसर पुलिस चौंकी विजयनगर के बाहर रोष प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः दोहरा संविधान मामला : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लेकर अदालत ने सुनाया यह फैसला

इस संबंधी पत्रकारों के साथ बातचीत करते मृतक युवक मनप्रीत सिंह की माता ने बताया कि उसका लड़का विजयनगर अपने रिश्तेदारों की दुकान पर काम करता था। वहीं उसका एक लड़की के साथ प्रेम संबंध बन गया। लड़की हमेशा ही उनके बेटे से शादी करवाने के लिए तंग परेशान करती थी। लड़का हमेशा शादी करवाने से मना करता था। इसके बाद लड़के ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की माता ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी प्रेमिका से दुखी होकर आत्महत्या की है इसलिए उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज होना चाहिए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों मनप्रीत सिंह नामक युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो बनती कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News