केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने तेज किया प्रचार, इस ढाबे पर भोजन कर लोंगों से हुए रू-ब-रू

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 04:25 PM (IST)

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के चलते प्रचार को लेकर कुछ ही घंटे बचे हैं, जिसके बाद राजनीतिक दल और सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में जालंधर में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीट जीतने के लिए कई केंद्रीय नेता व मंत्री जालंधर में आए हुए हैं। इसी के तहत केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने लोगों के साथ जन संपर्क तेज कर दिया है। अभियान के तहत उन्होंने आज जालंधर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए अपील की। इस दौरान उन्होंने एक सादे तरीके से जालंधर के सैंट्रल टाऊन के पास स्थित बी.जे. ढाबे पर दोपहर को भोजन किया तथा वहां आम लोगों से चुनावों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा पंजाब में लोगों को आ रही दिक्कतों को हल करने पूर्ण आश्वासन भी दिया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News