LPU हिंसा में Police Action तेज, 2 और छात्र गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 12:53 PM (IST)

जालंधर (सोनू): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 2 और छात्रों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी LPU के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयंत पुत्र महेश कुमार मूलचंदानी निवासी कुनहाड़ी, जिला कोटा (राजस्थान) और आर्यन निवासी गांव खड़वाली, जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों से हिंसा के दौरान उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।

27 सितंबर की रात भड़की थी हिंसा
बता दें कि 27 सितंबर की रात LPU में एक छात्रा से गलत हरकत की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और 27-28 सितंबर की रात छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें पुलिस के 3 वाहनों को आग लगा दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अब तक 4 एफआईआर दर्ज की हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News