जालंधर में दिनदहाड़े वारदात, ऑफिस के बाहर खड़ी Splendor लेकर चोर फरार

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 08:05 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के मास्टर तारा सिंह नगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। बाइक मालिक रोहित के मुताबिक, 23 नवंबर को दोपहर करीब 12:15 बजे उनकी Hero Splendor बाइक ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, बाइक नंबर PB08 FM 3083 मास्टर तारा सिंह नगर स्थित 169-A के बाहर खड़ी थी। कुछ समय बाद जब रोहित ने बाहर आकर देखा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद छोटी बारादरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News