केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, केजरीवाल को लेकर कही यह बात

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 01:12 PM (IST)

अमृतसर(गुरिंदर सागर): सिखों की आस्था का केंद्र सचखंड श्री दरबार साहिब जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कई फिल्मी सितारे और कई राजनीतिक नेता भी यहां दर्शन करने आते हैं। गत दिनों भारत के राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए थे। इसी लड़ी में आज भारत के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पवित्र गुरबानी का कीर्तन भी श्रवण किया और फिर श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक हुए। इसके बाद उन्हें इंफॉर्मेशन दफ्तर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पत्रकारों से बात करते बताया कि इस स्थान पर पैर रखते ही सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इंसान का मन बदल जाता है। गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन करने के बाद पाप और पवित्र सरोवर में स्नान करने से शरीर के कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदर साहिब में सभी गुरुओं की कृपा बरस रही है और गुरु ग्रंथ साहिब सामाजिक, धार्मिक और संकट के समय मानव जाति का मार्गदर्शन करते हैं। पंजाब में बढ़ रहे नशे और कैंसर पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नशा रोकना स्थानीय सरकारों का काम है। केंद्र इसके लिए जो कुछ भी कर सकता है वह कर रहा है। उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों की विशेष देखभाल करने की नसीहत भी दी ताकि उन्हें नशे की लत से बचाया जा सके, क्योंकि युवा इस देश का भविष्य हैं। उन्होंने केजरीवाल के नोटों वाले बयान पर कहा कि यह एक राजनीतिक बयान है क्योंकि हर काम के कुछ नियम होते हैं। उन नियमों के अनुसार ही काम किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ बातों से कुछ नहीं होता, केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के दौरान काम करके दिखाया है। इस दौरान केंद्र सरकार ने दोनों बार 80-80 करोड़ का लोगों को मुफ्त राशन बांटा है, और अब फिर 80 करोड़ राशन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर देश पर कोई संकट आता है तो देश के पास अपने लोगों का पेट भरने के लिए रिजर्व कोटे में एक साल का राशन पड़ा हुआ है। सीमा से सटे किसानों की जमीन के कंटीले तारों को आगे खिसकाने के मामले में उन्होंने कहा कि जो भी देश हित में होगा वह सरकार जरुर करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News