तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 03:38 PM (IST)

बटाला (साहिल, योगी, अश्विनी) : हरचोवाल कस्बे के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोके शाह के पास तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी विजय कुमार हरचोवाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इस शव को आसपास के लोगों ने देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक बटाला सिविल अस्पताल में रखा है। जमा लोगों का कहना है कि यह शव करीब 4 से 5 दिन तक पानी में दिखता है। आज तड़के यह शव तालाब के पानी पर तैरता देखा गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News