Uppal Farm वाली लड़की की Private Video Leak मामले में नया मोड़! हुआ बड़ा Action

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 05:38 PM (IST)

पंजाब ​​डेस्क : लड़की से दुष्कर्म के बाद उसकी प्राइवेट वीडियो लीक करने के मामले में प्रशासन ने लड़के के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने बताया कि लड़के के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी पर जब लड़की और उसके पिता से इस बारे में बात की तो इस बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने सी.एम. से बात की और कहा कि ऐसा न हो कि वह लड़का कहीं देश से बाहर चला जाए। उन्होंने कहा कि लड़के पर जितने भी एक्ट लागे हैं उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि सोशल मीडिया पर उप्पल फार्म गर्ल के नाम से मशहूर जालंधर के एक गांव की लड़की द्वारा दो युवकों पर उसके साथ बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी प्रभ की गुरमनजोत से सगाई हो चुकी थी। हालांकि, शादी से पहले ही उसने युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया, जिसके कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News