पंजाबी गायक Babbu Maan के जर्मनी शो में बवाल, पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:11 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान के जर्मनी शो में जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। शो में आई पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। गायक Babbu Maan के लाइव शो के दौरान एक विवाद सामने आया है। इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Aliza Sehar ने हंगामा किया, जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक बब्बू मान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि यह कॉन्सर्ट उनके यूरोप टूर का हिस्सा था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए थे।

जर्मनी में था बब्बू मान का शो

इंफ्लुएंसर अलीजा सहर ने 10 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। इंफ्लुएंसर Aliza Sehar का कहना है कि, वह बब्बू मान की बहुत बड़ी फैन है। वह 6 अप्रैल को जर्मनी में हुए शो में बब्बू मान से मिलने के लिए पहुंची। उनका कहना है कि शो के दौरान सिक्योरिटी स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की और अनुचित तरीके से छुआ। उन्होंने इस मामले में बब्बू मान से जवाब देने और कार्रवाई करने की मांग की है।

पूरा मामला

पाकिस्तान की मशहूर इंफ्लुएंसर अलीजा इन दिनों यूरोप टूर पर है। इस बीच वह अपने साथियों के साथ जर्मनी में हो रहे बब्बू मान का शो देखने के लिए पहुंची। अलीजा के वीडियो में दावा किया कि उसने शो में VVIP का टिकट लिया। वह बब्बू मान से मिलकर उनके साथ एक वीडियो बनाना चाहती थी। लेकिन शो में मौजूद विदेशी बाउसर्स ने उन्हें बैक स्टेज पर जाने से रोक दिया। इस दौरान स्कियोरटी वालों से उनकी बहस हो गई और एलीजा ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी ने उन्हें गलत ढंग से छुआ और बब्बू मान से मिलने भी नहीं दिया। इंफ्लुएंसर Aliza ने वीडियो में रोते हुए कहा कि, बब्बू मान से मिलने पर उनका दिल टूट गया और सिक्योरिटी गार्ड ने उनके साथ जो गलत व्यवहार किया है उसके लिए बब्बू मान से इंसाफ की उम्मीद कर रही हैं। वहीं शो में हुए हंगामा के बारे में गायक बब्बू मान की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

एलीजा ने वीडियो शेयर कर बब्बू मान से कहा कि, कारवी सलोशन ने आपकी प्रमोशन के लिए  कहा था। मैंने लगभग डेढ़ महीने मेहनत कर पूरी तैयारी की और फिर वहां पहुंची। कार्तिक साहब, जो कारवी सलोशन से जुड़े हैं और जिन्होंने आपका शो आयोजित किया, उन्होंने मुझे VVIP गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया था। एलीजा ने आगे कहा कि, मुझे भरोसा दिलाया गया कि मेरी मुलाकात बब्बू मान से करवाई जाएगी और उनके साथ बैठने का मौका भी मिलेगा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे मैं बेहद आहत हुई।

क्या कहते हैं प्रोमोटर

इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रोमोटर का कहना है कि, बब्बू मान के शोक में सिक्योरिटी टाइट थी। ए वन इवेट्स और पिंड प्राइम के प्रबंधकों ने आगे कहा कि, इस दौरान शो में कई लोगों के पास बब्बू मान से मिलने का पास नहीं था, जिस कारण उन्हों लोगों को बब्बू मान के पास जाने नहीं दिया गया। शो के दौरान किसी के साथ भी कोई बदसलूकी नहीं हुई है। बब्बू मान की सुरक्षा के चलते सिक्योरिटी टाइट थी। अलीजा ने बताया कि वह बब्बू मान की बहुत बड़ी फैन हैं और 6 अप्रैल को फ्रैंकफर्ट में आयोजित कॉन्सर्ट में उनसे मिलने पहुंची थीं। हालांकि, वह सिंगर से मिल नहीं सकीं और इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार हुआ, जिससे वह भावुक हो गईं। वीडियो में वह रोते हुए न्याय की अपील करती नजर आईं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News