Ludhiana में मोटरसाइकिल की टक्कर से मचा बवाल, युवक ने मौके पर बुलाए साथी और फिर...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:22 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल टकराने से गुस्साएं युवकों ने मारपीट कर डाली। जानकारी के मुताबिक, हैबोवाल की जीनत कालोनी के पास लक्ष्मी नगर में मोटरसाइकिल की टक्कर होने पर गुस्साए युवक ने अपने साथियों को बुला कर 2 भाईयों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाईयों का मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की पहचान पुष्पिंदर कुमार व शिवम निवासी चंदर नगर निकटी चिट्ठी कोठी के रूप में की गई है।

शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने पुष्पिंदर के बयान पर अमन, राहुल, रोहित, घईयां व मुरली सभी निवासी थापर कालोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पुष्पिंदर ने बताया कि वह अपने भाई शिवम के साथ अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मार्केट में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे तो उनके मोटरसाइकिल के आगे जा रहे मोटसाइकिल चला रहे युवक ने एक दम ब्रेक लगा दी। जिस कारण उनका मोटरसाइकिल उसके साथ टकरा गया।

चालक ने उसको गाली गलौच करना शुरू कर दिया, जब उन्होंने गाली गलौच करने से मना किया तो युवक ने और भी ऊंची ऊंची गालियां निकालते हुए अपने साथियों को बुला लिया। जिस पर उसके साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर मौके पर आ गए और मारपीट करनी शुरू कर दी। जब राहगीर बीच बचाव के लिए आए तो हमलावर मौके पर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मक्खन सिंह ने बताया कि मामले कोलेकर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News