रफ़्तार का कहर: बेकाबू मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 09:18 AM (IST)

लुधियाना(राज): महानगर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे वाहनों ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं। गुरमुख सिंह रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग बुरी तरह लहूलुहान हो गए और इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
थाना शिमलापुरी की पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप साहिल और दो अन्य युवकों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती 4 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने पिता अमरजीत सिंह के साथ किसी निजी काम के सिलसिले में पैदल जा रहे थे। जैसे ही वे गुरमुख सिंह रोड पर स्थित शराब के ठेके के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों ने लापरवाही और तेज रफ़्तार से वाहन चलाते हुए उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी।

 आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल
टक्कर लगते ही अमरजीत सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद बेटे ने राहगीरों की मदद से लहूलुहान पिता को आनन-फानन में सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया। लेकिन अफसोस, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने अमरजीत सिंह को चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News