मलेरकोटला रोड पर दर्दनाक हादसा: बुलेट सवार ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 09:38 AM (IST)

लुधियाना (राज): मलेरकोटला रोड पर स्थित गांव सरीन के पास एक भीषण सड़क हादसे में 36 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। थाना डेहलों की पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी विभा देवी ने बताया कि यह हादसा  2 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। वह और उसका पति दिनेश राम ,ताज पैलेस, गांव सरीन के पास खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मलेरकोटला की तरफ से आ रहे एक अज्ञात बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए दिनेश राम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दिनेश राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News