ओवरस्पीड स्कूली बस ने साइकिल सवार को रौंदा: 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:40 AM (IST)

लुधियाना(राज): शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ती बसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह चंडीगढ़ रोड पर मुंडियां स्कूल कट के पास एक निजी स्कूल की बस ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो गई।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में रूपेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा पप्पू (46) पुत्र राम स्वरूप सुबह करीब 8:30 बजे अपनी साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। वह भी उनके पीछे ही थी। जैसे ही वे चंडीगढ़ रोड पर मुंडियां स्कूल कट के पास पहुँचे, तो मौत बनकर आई एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए। आरोप है कि नारायणा ई-टेक्नो स्कूल की बस (नंबर PB.65.BB.2981) को चालक निरभय सिंह बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। बस की टक्कर लगते ही पप्पू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद वह अपने चाचा को लहूलुहान हालत में फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुँच। लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस पार्टी मौके पर पहुँची और बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक निरभय सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News