सड़क पार कर रहे व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा, मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 01:05 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 10 मार्च को एक व्यक्ति काली सड़क के नजदीक सड़क पार कर रहा था। इस दौरान जालंधर बाईपास की तरफ से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उसे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके कारण वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अजय कुमार वासी वसंत विहार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News