Ludhiana में गैस सिलेंडर की पाइप फटने से धमाका, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:06 AM (IST)
लुधियानाखुराना): औद्योगिक नगरी के लोहारा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रसोई गैस सिलेंडर की पाइप फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

