Punjab : जेल में हंगामा! दो गुटों में झड़प, 2 कैदियों के घायल होने की सूचना

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 09:25 PM (IST)

गुरदासपुर  (विनोद): स्थानीय जेल में कैदियों के बीच झड़प होने की सूचना है। जेल में अचानक आपात साईरन बजने से जेल के आसपास रहने वाले पुडडा कालोनी निवासी चिंता में आ गए। साईरन लम्बा समय बजता रहा। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद दो गुटों के बीच झगड़ा होने से मामला बिगड़ गया। जिस पर जेल पुलिस की मदद के लिए जिला पुलिस गुरदासपुर भी जेल में पंहुच गई। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनो गुटों को अलग-अलग कर बैरकों में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि दो कैदी घायल हुए है, पंरतु अभी उन्हें अस्पताल नही भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News