पिस्तौल के बल पर देते थे लूट की वारदात को अंजाम, अवैध हथियारों समेत 5 गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 08:18 PM (IST)

लुधियाना: शहर में पिस्तौलों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 लोगों को सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें उस समय काबू किया जब ये एक लूट का वरदात को अंजाम देने जा रहे थे। आरोपियों ने 2 अलग-अलग वारदात को अंजाम देकर 3-3 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। आरोपयों से पुलिस ने 2 अवैध पिस्तौल, मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल, 1 हजार नशीली गोलियां, 50 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने प्रेस वार्ता करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अरुण कुमार, चलखन शुक्ला, राम दयाल, गुरविंदर हरपाल सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here