सरदूल सिकंदर के बाद पंजाबी संगीत जगत को एक और बड़ा झटका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 01:35 PM (IST)

चंडीगढ़ः सरदूल सिकंदर की मौत के बाद पंजाबी म्युज़िक इंडस्ट्री को एक और गहरा सदमा लगा है। जालंधर के मशहूर क्लासिकल गायक बी.एस. नारंग का निधन हो गया है। उनके अकाल प्रस्थान पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े गायकों ने गहरा दुख व्यक्त किया किया है। उन्हें शास्त्रीय संगीत का उस्ताद कहा जाता था। 

PunjabKesari

उनसे सुखविन्दर बबलू से लेकर हंस राज हंस तक कई गायकों ने संगीत के गुर सीखे थे। गायक सुखशिंद्र शिन्दा ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते कहा, ‘संगीत जगत को बहुत बड़ा नुक्सान... अभी सरदूल जी के चले जाने के सदमे से बाहर नहीं आए और आज संगीत का समुद्र और संगीत की यूनिवर्सिटी उस्ताद बी. एस. नारंग साहिब जी भी इस दुनिया को अलविदा कह गए, यह कमी कभी पूरी नहीं होगी...भरे मन से अलविदा बी.एस. नारंग जी। वाहेगुरु जी अपने चरणों में स्थान बख्शे ...’।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sukshinder Shinda (@sukshindershinda)

 

इसी तरह और भी कई गायकों ने उनके निधन और पर अफसोस जाहिर किया है। पंजाबी इंडस्ट्री को लगातार एक के बाद एक बुरी ख़बर मिल रही है। इससे पहले मशहूर गायक सरदूल सिकंदर की मौत हुई है, जिसके साथ पंजाबी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है और अब बी.एस. नारंग की भी मौत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News