जानिए कैसे, एथलैटिक्स खिलाड़ी बना क्राइम की दुनिया का पेशेवर अपराधी
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2016 - 03:23 PM (IST)

जालंधर(प्रीत): स्कूल टाइम में एथलैटिक्स डिस्कस थ्रो का खिलाड़ी हरजिन्द्र सिंह उर्फ विक्की गौंडर अब क्राइम की दुनिया का पेशेवर खिलाड़ी बन चुका है।
सरस्वती विहार जालंधर में कुछ साल पहले हुई मामूली लड़ाई में नामजद हुआ विक्की गौंडर अब सीधे हरमिन्द्र सिंह मिंटू जैसे खतरनाक आतंकवादी के सम्पर्क में है। वह आज पंजाब व आसपास के राज्यों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नामजद है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक कुछ साल पहले कोई समय था जब विक्की गौंडर, सुक्खा काहलवां, प्रेमा लाहौरिया, दलजीत भाणा, लवली बाबा, गुरभाज सिंह बाजा, सुक्खा भाऊ सहित अन्य गैंगस्टर दोस्त हुआ करते थे।
श्री मुक्तसर साहिब के गांव सरावां बोदला निवासी हरजिन्द्र सिंह उर्फ विक्की गौंडर स्कूल टाइम पर डिस्कस थ्रो का खिलाड़ी था। इस दौरान उसकी मुलाकात प्रेमा लाहौरिया से हुई। प्रेमा के जरिए वह सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा भाऊ, दलजीत भाणा, सतलीन सिंह का दोस्त बन गया। कुछ समय बाद विक्की गौंडर व सुक्खा काहलवां अलग-अलग हो गए। इसके पश्चात बस्ती बावा खेल एरिया में प्रिंस हत्याकांड, फिर दीपांश सिमरण हत्याकांड ने दोनों ग्रुपों को एक-दूसरे का दुश्मन बना दिया। फिर विक्की तथा प्रेमा लाहौरिया ने साथियों के साथ मिलकर फगवाड़ा में पुलिस कस्टडी में सुक्खा काहलवां की दिन-दिहाड़े हत्या कर दी।