Vigilance Action : आय से अधिक संपत्ति मामले में EO का बेटा गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 10:05 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में विजीलैंस ने ई.ओ. गिरीश वर्मा के बेटे विकास सर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में विजीलैंस गिरीश वर्मा और तीन अन्य सहयोगियों को पहले ही गिरप्तार कर चुकी है, जबकि आज गिरीश वर्मा के बेटे विकास वर्मा पर भी शिकंजा कस दिया गया है। इस बारे जानकारी देते विजीलैंस प्रवक्ता ने बताया कि 2022 में गिरीश वर्मा और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में केस दर्ज किया था जिसमें जांच दौरान पाया गया कि गिरीश वर्मा ने अपनी पत्नी संगीता वर्मा और बेटे विकास वर्मा के नाम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

जिक्रयोग्य है कि गिरीश वर्मा ने जीरकपुर, खरड़, कुराली इलाकों में ई.ओ. के पद पर तैनात था और इस दौरान स्थानीय बिल्डरों व ठेकेदारों को गलत लाभ पहुंचा कर करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। इसी केस में विजीलैंस ने आज विकास वर्मा को गिरफ्तार किया है। विकास वर्मा की पहले ही अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है तथा जिसके बाद मोहाली कोर्ट ने विकास वर्मा को भगौड़ा किया था। विजीलैंस के डर से आज विकास वर्मा ने आत्मसमर्पण किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News