साइबर क्राइम थाने में विजिलेंस का छापा! चंडीगढ़ से पहुंची टीम ने SHO और रीडर को रंगे हाथों किया काबू

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 04:54 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): साइबर क्राइम थाने से जुड़े एक बड़े मामले में चंडीगढ़ से पहुंची विजिलेंस टीम ने अचानक छापा मारकर थाने के SHO और रीडर को कथित तौर पर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद साइबर क्राइम थाने में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। हालांकि, रिश्वत किस मामले में मांगी गई थी, किस व्यक्ति से यह रकम ली जा रही थी और कार्रवाई के दौरान अन्य क्या बरामदगी हुई है, इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। विजिलेंस टीम की कार्रवाई अभी जारी है। मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सामने आते ही अपडेट किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News