विजिलेंस विभाग की कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 12:38 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा) : फगवाड़ा के पुलिस थाना सिटी में आज देश शाम उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलैंस विभाग से आई टीम ने थाना सिटी फगवाड़ा में ही तैनात बताए जाते ए.एस.आई. को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए ए.एस.आई. की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है।

bribe case

रिश्वत की रकम कितनी रही हैं इसका खुलासा विजिलेंस अधिकारियों ने नहीं किया हैं लेकिन सूत्रों के अनुसार यह रकम हजारों रूपए में है? सूत्रों से मिली अहम जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम द्वारा दोषी  ए.एस.आई.  के खिलाफ सारी कार्रवाई पक्के तौर पर ट्रैप लगाने के बाद अंजाम दी गई बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार दोषी  ए.एस.आई.  द्वारा पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसके बाद संबंधित पक्ष ने इसकी जानकारी विजिलेंस विभाग को दे दी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आज पुलिस थाना सिटी में विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान दोषी  ए.एस.आई. को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामला लोगों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसी मध्य आज थाना सिटी फगवाड़ा में हुई विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई के उपरांत कई पुलिस अधिकारियों में डर और दहशत का महौल बना हुआ है। वर्णनयोग्य हैं कि मामले संबंधी विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा पुलिस थाना सिटी फगवाड़ा में की गई छापेमारी और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए  ए.एस.आई.  संबंधी आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की कोई जानकारी इत्यादि सांझी नहीं की गई हैं। संपर्क करने पर सिर्फ यहीं कहा गया हैं कि पुलिस सारे मामले की जांच कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News