Big Breaking : पूर्व उपमुख्यमंत्री पर Vigilance का शिकंजा, गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 08:57 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल विजीलैंस की एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई हुई है। विजीलैंस ने ओ.पी. सोनी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
जिक्रयोग्य है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में ओ.पी. सोनी के खिलाफ विजीलैंस जांच चल रही थी। ओ.पी. सोनी द्वारा अपनी संपत्ति को लेकर दस्तावेज पेश नहीं किये जा सके, जिसके बाद विजीलैंस ने ओ.पी. सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 सालों के भीतर ओ.पी. सोनी पर काफी संपत्ति बनाने के आरोप लगे हैं।