इंडियन ऑयल के टैंकर से डीजल चोरी, शहर में 70 रुपए लीटर में बेचने का वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 03:08 PM (IST)

जालंधर (सोनू): शहर के सूच्ची पिंड इलाके में Indian Oil  के टैंकर से डीजल चोरी कर सस्ते दामों पर बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देर रात डीजल चोरी कर कैनियों में भरकर बेचे जाने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कैन लेकर पहुंचते हैं और डीजल भरवाकर ले जाते हैं। पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि वे 70 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल खरीद रहे हैं। वीडियो में टैंकर भी दिखाया गया है, जिससे डीजल निकाले जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अवैध बिक्री एक दुकान के पास की जा रही थी, जिससे आग लगने या किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि रात के समय चोरी का डीजल बेचा जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है।

बताया जा रहा है कि लंबा पिंड निवासी सौरव नामक व्यक्ति पर डीजल चोरी कर बेचने का आरोप है। वहीं, रिकी और रोबिन नाम के दो ड्राइवर भी सस्ते दामों पर डीजल लेने पहुंचे थे। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की मांग की जा रही है और पुलिस कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News