Punjab : पूर्व मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे यह अहम पद

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 08:41 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार की तरफ से  IAS अधिकारी वी.के. जंजुआ को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ को पंजाब पारदर्शिता एवं जवाबदेही आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार ने वी.के. जंजुआ को पंजाब ट्रांसपेरेंसी एंड एकाऊंटैबिलिटी कमिशन में चीफ कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया है। 
 
मुख्यमंत्री Chief Minister Bhagwant Mann ने गुरुवार को उनके नाम को मंजूरी दी। जंजुआ पिछले साल जून में 11 महीने के कार्यकाल के बाद मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उस समय सबसे वरिष्ठ नौकरशाह होने के कारण उन्हें आप सरकार ने मुख्य सचिव के रूप में चुना था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News