सड़क हादसे में मारे गए वेटर की हुई पहचान, लुधियाना का निवासी था मृतक

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 10:35 PM (IST)

 जालंधर(महेश): बुधवार की रात को 10 से 11 बजे के बीच परागपुर के नजदीक मैक्डॉनल्ड के सामनेे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मारे गए वेटर की पहचान हो गई है। 

परागपुरल पुलिस चौंकी के प्रभारी अश्विनी कुमार नंदा व एएसआई सर्वजीत सिंह ने बताया कि मृतक वेटर बोध राज पुत्र मीनू राम टैगोर नगर लुधियाना का रहने वाला था और बुधवार शाम को जालंधर में परागपुर जीटी रोड पर मंदाकिनी रिजार्टज में वेटर का काम करते अपने मामा ससुर को मिलने के लिए लुधियाना से आया हुआ था। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले मृतक वेटर बोध राज की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने थाना कैंट में केस दर्ज कर लिया था। उसकी तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News