आम आदमी पार्टी की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम फेल, पंजाब की जेल में ड्रोन के जरिए फैंका गया नशा
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 02:04 PM (IST)
कपूरथला: कपूरथला की मॉडर्न जेल में देर रात ड्रोन के जरिए संदिग्ध सामग्री फेंके जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रात के समय जेल परिसर के ऊपर ड्रोन की गतिविधि देखी गई। इसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस हरकत में आई।
जांच के दौरान बैरक नंबर 3 के पास से एक ड्रोन और उसके साथ टेप से लिपटा संदिग्ध सामान बरामद किया गया। प्राथमिक तौर पर इसे नशीला पदार्थ बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बरामद ड्रोन को तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे कहां से ऑपरेट किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जेल में ड्रोन के जरिए सामान फेंके जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

