चंडीगढ़ वासियों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा पानी और शराब!
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 07:01 PM (IST)
चंडीगढ़: शहरवासियों को 1 अप्रैल से अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, चंडीगढ़ में पानी, शराब और कई सेवाएं महंगी होगी। नगर निगम द्वारा पानी के टैरिफ, सीवरेज सेस और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। पहली अप्रैल से नई आबकारी नीति भी लागू हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार, पानी के हर स्लैब पर लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। उदाहरण के तौर पर, 0 से 15 किलोलीटर पानी पर लगने वाला शुल्क बढ़कर 3.64 रुपये प्रति किलोलीटर हो जाएगा। हालांकि, कम पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर इसका असर सीमित रहेगा और उन्हें बिल में मामूली बढ़ोतरी ही दिखेगी। गौरतलब है कि, 60 किलोमीटर से अधिक पानी पर 24.31 रुपए प्रति किलोलीटर खर्च बिल आएगा। बताया जा रहा है कि, घरों के एरिया के मुताबिक, पानी की बिल आएगा। 2 मरले घरों का कलेक्शन चार्च 57.88 रुपए से बढ़कर 60.77 रुपए किया जाएगा। वहीं 2 मरला घरों से 10 मरला तक के घरों का चार्ज 115.76 रुपए से बढ़कर 121.55 रुपए किया जाएगा।
इसके अलावा, कूड़ा कलेक्शन शुल्क में भी 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सीवरेज सेस भी बढ़ाया जाएगा। वहीं, कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग और नगर निगम की संपत्तियों के किराए में भी इजाफा होगा। इसके साथ ही शराब की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। हालांकि शराब के रेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। केवल दो प्रतिशत रेट ही बढ़ाने प्रस्तावित किए गए हैं। 500 रुपये की बोतल करीब 10 रुपये महंगी हो जाएगी, जबकि 2000 रुपये की बोतल पर लगभग 40 रुपये का इजाफा होगा। साथ ही, अब डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी शराब की बिक्री की अनुमति दी जाएगी। इन बढ़ोतरी के फैसलों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

